फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में भीषण हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत तीन की मौत, 9 लोग घायल

Mon, 13 Jul 2026 11:27 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना में तीन लोगों की जान चली गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
कानपुर में भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर रूमा के पास सोमवार सुबह सवारियों से भरी बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार बिहार, गया के गांव धमना पोस्ट खपिया निवासी नरेश मांझी के बेटे दिलखुश (8), बेटी नेहा (15) और चालक हरियाणा के सिरसा डिग बड्डी निवासी बजरंग कुमार (45) समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे, महिला और पुरुष मिलाकर घायल अन्य नौ लोगों को गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हें हैलट रेफर किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन


महाराजपुर पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो हरियाणा के सिरसा से कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे से होते हुए बिहार जा रही थी। कार रूमा स्थित न्यू जेके ढाबे के पास पहुंची। यहां परचून का सामान लदा खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

Trending Videos

अंदर बैठे कुछ लोग सड़क पर जा गिरे। हाईवे किनारे रहने वाले लोग तेज आवाज सुन कर मदद के लिए भागे। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जीप में डालकर कांशीराम अस्पताल भेजा जहां से उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में गया के गांव धमना पोस्ट खपिया निवासी नरेश मांझी (40), उनकी पत्नी सावित्री देवी (31), बेटी स्नेहा (8), झारखंड के थाना हैदरगंज के गांव बड़े बिगहा निवासी वकील यादव (35), उनकी बेटी अनीशा कुमारी (10) और रिया (8), झारखंड के हैदरगंज के बेला निवासी मुनेश्वर यादव की बेटी कविता (18), सिरसा के डिग बड्डी निवासी बजरंग का बेटा हिमांशु (22), बिहार के गया निवासी केशर (28) शामिल हैं।
 

हादसे के बाद हैलट पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला, एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने परिजन को हादसे की सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा पास लगे एक सीसी कैमरे में कैद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक रही होगी। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि प्राथमिक जांच में चालक को झपकी आना हादसे की वजह मानी जा रही है। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार के अंदर से ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा के कुछ पर्चे और धार्मिक किताब मिली है जिसकी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

सीएम ने सड़क हादसे का लिया संज्ञान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराजपुर के रूमा के पास हुए भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आलाधिकारियों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और मृतकों के परिजन को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें