फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सावन में रामेष्ट धाम में सजा दिव्य झूला उत्सव, युगल सरकार के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 09 Aug 2026 09:03 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: पावन सावन माह में रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में झूला उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने आस्था और विश्वास के साथ युगल सरकार को झूला झुलाया और सावन गीत, कजरी व भजनों पर नाचते-झूमते हुए भगवान की कृपा और आशीर्वाद की कामना की।
विज्ञापन
रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में झूला उत्सव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावन सावन माह के उपलक्ष्य में 'रामेष्ट धाम' केशव मधुवन वाटिका में भव्य एवं दिव्य झूला उत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने अपार आस्था व विश्वास के साथ भगवान युगल सरकार (श्री राधा-कृष्ण) को झूला झुलाया। कार्यक्रम के दौरान मीठे-मीठे भजनों, कजरी और सावन गीतों की गूंज पर भक्त झूमते-नाचते नजर आए।

विज्ञापन

भजनों और सावन गीतों पर थिरके भक्त

पुरुषोत्तम परिवार के प्रीतू शुक्ला, हेमंत शर्मा, देव शुक्ला, रजत और आदर्श द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। 'मेरे लाल लाड़ली को झूला झुला रहे हैं', 'झूला तो झूलें रानी राधिका...', और 'झूला झूलें रे बिहारी श्री वृंदावन में' जैसे लोकप्रिय सावन गीतों और कजरी पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए।

विज्ञापन

महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ उत्सव

कार्यक्रम का समापन भगवान युगल सरकार की भव्य आरती, विशेष भोग एवं महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ। दिव्य झूला उत्सव में श्रीमती राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी, बेबी शुक्ला, जयराम दुबे, श्याम बिहारी शर्मा, शेर बहादुर, बीके तिवारी, चंद्र भूषण मिश्रा, कृष्ण मुरारी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें