हैंडबॉल में शानदार रहा रिकॉर्ड
सौम्या इससे पहले नवंबर 2025 में थाईलैंड में आयोजित आईएचएफ वुमंस जूनियर ट्रॉफी में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। हैंडबॉल में सौम्या का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। वह दो बार जूनियर नेशनल चैंपियनशिप और तीन बार स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में शहर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
कानपुर के लिए गौरव का विषय
स्कूल नेशनल प्रतियोगिताओं में उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके अलावा नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में वह लेफ्ट विंग वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी जा चुकी हैं। करीब एक दर्जन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ चुकीं सौम्या का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे कानपुर के लिए गौरव का विषय है।