कौशलपुरी, गुमटी नंबर-5 स्थित ड्रीम विजन होम्स में रविवार को गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होला महल्ला व श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शताब्दी वर्ष को समर्पित रहा। इस दौरान विशेष अतिथियों का सम्मान भी किया गया। समागम में विशेष आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गई। समागम में भाई परमजीत सिंह लखनऊ वाले के जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। समापन पर अरदास व गुरु का लंगर आयोजित किया गया।
गुरमत समागम
- फोटो : अमर उजाला
समागम का आयोजन श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सिमरन जीत सिंह, अमित पाल सिंह, अंशुल दीक्षित, राजेंद्र तिवारी, देव राज चोपड़ा आदि ने किया। एसीएम रेलवे संतोष त्रिपाठी, कुलपति विनय पाठक, पूर्व एमएलसी कुलदीप सिंह, नजीराबाद थाना के इंस्पेक्टर राम केसरी, सुमन कुमारी, सिद्धांशु राय, दीपिका श्रीवास्तव व विक्की छाबड़ा को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।