फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लिफ्ट लेने के बहाने सेल्समैन की जेब काटी, 23 हजार रुपये लेकर फरार हुए शातिर

Sun, 19 Jul 2026 04:37 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा क्षेत्र में शनिवार शाम लिफ्ट मांगने के बहाने दो शातिरों ने एक सेल्समैन की जेब काटकर 23 हजार रुपये पार कर दिए। घटना के बाद पीड़ित ने बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बर्रा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाम का फायदा उठाकर भाग निकले आरोपी

कर्रही बंबा रोड निवासी राजेश कुमार गुप्ता एक एफएमसीजी कंपनी की एजेंसी में सेल्समैन हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम दामोदर नगर मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोककर आगे जा रही एंबुलेंस तक छोड़ने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

वह दोनों को बाइक पर बैठाकर आगे बढ़े। काठ की पुलिया के पास जाम लगने पर पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर भाग गया। शक होने पर उन्होंने जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 23 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों संदिग्ध आते-जाते दिखाई दिए हैं। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के आने और भागने के रास्तों की फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें