नौबस्ता थानाक्षेत्र में मसाला कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव को तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। आनंद बाग निवासी शिवम अवस्थी (23) एक नामचीन मसाला कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थे। परिवार में मां अनीता और बड़ा भाई शुभम अवस्थी हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उनका नौबस्ता क्षेत्र में फील्डवर्क था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह नौबस्ता बंबा के पास पहुंचे ही थे कि नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइड से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले पिता गोविंद की मौत हो चुकी है। कंपनी के कर्मी पोस्टमाॅर्टम हाउस पहुंच गए। नौबस्ता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के अनुसार डंपर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।