Kanpur News: सजेती क्षेत्र में पुलिस ने खुद को दरोगा बताकर वसूली कर रहे युवक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड और दस्तावेज मिले। एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कानपुर में घाटमपुर के सजेती क्षेत्र में पुलिस ने देर रात एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक क्षेत्र में वसूली कर रहा था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा। एसीपी कृष्णकांत यादव ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी खुद को पुलिस दरोगा बताकर इलाके में अवैध वसूली कर रहा था।
विज्ञापन
सजेती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दरोगा का फर्जी आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से यह फर्जीवाड़ा कर रहा था और अब तक कितने लोगों से वसूली कर चुका है।