फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ‘साहब बोल रहा हूं’ गंदी फिल्म देखी है, फर्जी पुलिस अफसर बन डराने वाले दो ठग गिरफ्तार, ऐसे करते थे ठगी

Mon, 16 Feb 2026 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंद नगर पुलिस ने फर्जी अफसर बन अश्लील वीडियो देखने के आरोप में डराने वाले दो साइबर ठगों को पकड़ा है। ये आरोपियों दूसरों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर वसूली करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फर्जी पुलिस अधिकारी बन लोगों को फोन करके उन्हें गंदी फिल्में देखने के आरोप में जेल भेजने की धमकी देकर उनसे साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दबौली वेस्ट निवासी सौरभ गौतम ने शातिरों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो इटावा के भरथना चंदनपुर निवासी राजा सिंह और रेऊना थाना क्षेत्र के राहुल सिंह का नाम सामने आया।

विज्ञापन

पुलिस ने दाेनों को जैना पैलेस के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 10 विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड, एक सिम, पांच मोबाइल फोन और 10500 रुपये बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह व्हाट्सएप व टेलीग्राम जैसे एप के जरिये अनजान लोगों के नंबर जुटाते थे। खुद न फंसे इसलिए पहले किसी अनजान शख्स को लोन दिलाने का झांसा देकर उसका बैंक खाता व उससे जुड़ी सिम अपने कब्जे में लेते फिर उन्हीं नंबरों से ठगी के लिए कॉल करते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया
खुद को फर्जी पुलिस अधिकारी बताकर सामने वाले पर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने का आरोप लगाकर डराते थे। कई लोग समझौते के नाम पर बताए गए यूपीआई आईडी व क्यूआर कोड पर पैसे भेज देते थे जिन्हें आरोपी एटीएम से निकाल लेते थे। गोविंदनगर अतिरिक्त इंस्पेक्टर अभय सिंह ने बताया कि गिरोह लंबे समय से इस तरीके से साइबर ठगी कर रहा था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें