माधव ने दिया मुझे माया को, माया ने दिया मुझे मां को, मां ने दिया मुझे मिट्टी को, मिट्टी ने दिया मुझे म्यूजिक को, म्यूजिक से ज्ञान में जाकर वापस माधव में मिल जाना है। संगीत से अपने इस प्रेम को इन लाइनों के माध्यम से आर्टिस्ट विनोद दुबे ने समझाने की कोशिश की है।
फिल्म गुलाबो-सिताबो में विनोद का लिखा और गाया गाना क्या लेकर आए हो जग में; खूब धूम मचा रहा है। विनोद ने क्राइस्ट चर्च कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है और अब मुंबई में रहते हैं। समय मिलता है तो हूलागंज स्थित अपने पैतृक घर में अपने चाचा से मिलने आते रहते हैं। विनोद मिट्टी की कलाकृति बनाने के लिए मशहूर हैं। पोटरी गुरु के नाम से जाने जाते हैं।