फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की बेटी नेपाल में करेगी देश का प्रतिनिधित्व, सेना में अफसर बनकर देशसेवा का सपना

Tue, 18 Feb 2020 03:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर की बेटी एनसीसी के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत नेपाल में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही है। नेपाल में पाकिस्तान, कजाखिस्तान समेत कई देशो के एनसीसी कैडेट अपना दमखम दिखाएंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। 
विज्ञापन


गोपाल नगर (यशोदा नगर) निवासी आरोही के पिता अजय कुमार तिवारी ट्रांसपोर्टर हैं।  मां वंदना तिवारी शिक्षिका हैं। छोटा भाई इंटर का छात्र है। आरोही तिवारी ने बताया कि वह 59वीं एनसीसी बटालियन में कैडेट हैं।
विज्ञापन

उन्हें बीते वर्ष 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ में होने वाली परेड के लिए चुना गया था। 1000 कैडेट में करीब 80 कैडेट को शार्ट लिस्ट किया गया था। अब उन्हें यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम (वाईईपी) के तहत नेपाल में देश के प्रतिनिधित्व के लिए चुना गया है। वहां वह 18 से 29 फरवरी के बीच शिविर में भागीदारी करेंगी। 

सेना में अफसर बनकर देशसेवा का सपना
आरोही तिवारी ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना देखा है। इसके लिए एनसीसी को जरिया बनाया। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई किदवई नगर यूपी किराना स्कूल से की है। वर्तमान में वह ब्रह्मानंद डिग्री कॉलेज, मालरोड में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा हैं। इसके अलावा एनसीसी का बी सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी हैं। उनका सपना सेना में अफसर बनकर देशसेवा करना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें