पहली बार युवा महोत्सव देश के साथ कानपुर शहर की संस्कृति की थीम पर होगा। यहां के विजेता नॉर्थ जोन और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। अभी तक 20 कॉलेजों की सहमति मिल चुकी है। ऑन स्पॉट रजिस्ट्र्र्रेशन भी खुले रहेंगे। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. संजय स्वर्णकार, डॉ. अंशु यादव, डॉ. अपर्णा कटियार, डॉ. चारू खान, डॉ. रागिनी स्वर्णकार आदि रहे।
शहर के सेलिब्रिटी करेंगे परफार्म
शहर के उभरते सितारे भी परफार्म करेंगे। गुंतास अपने गीतों से झुमाएंगी तो अनुकृति मंच की ओर से नाटिका की प्रस्तुति होगी। सूफी गायिका समरजीत रंधावा भी परफार्म करेंगी, इनसे बातचीत अंतिम चरण में है।
सात आइडल होंगे सम्मानित
डांस, सिंगिंग, थियेटर, फाइन आर्ट्स, लिट्ररेरी विधाओं के अलावा सोशल और मेडिकल क्षेत्र के युवा आइडल को यूथ आइडल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इनके नाम की घोषणा जल्द होगी।