फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग गई बोली: यूपी टी-20 लीग में खेलेंगे कानपुर के आदर्श, अंकित और अलमास, जानिए कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका

Mon, 29 Jul 2024 12:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आदर्श को कानपुर सुपरस्टार्स, अंकित को गोरखपुर लायंस और अलमास को काशी रुद्रांश की टीम ने खरीदा है।
विज्ञापन
आदर्श, अंकित, अलमास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

23 अगस्त से शुरू हो रही यूपी टी-20 लीग के दूसरे सत्र में कानपुर के तीन खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इसमें अंडर-19 विश्वकप टीम के सदस्य रहे सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह, आईपीएल खिलाड़ी अंकित राजपूत और रणजी खिलाड़ी अलमास शौकत हैं। आदर्श इस बार भी कानपुर सुपरस्टार्स टीम का हिस्सा बनेंगे। हालांकि टीम ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया था, इस कारण ऑक्शन में उनका नाम था।
विज्ञापन


कानपुर सुपरस्टार्स की टीम ने ही इस बार उन्हें 6 लाख 20 हजार रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। अन्य दो खिलाड़ी उनसे कम कीमत पर खरीदे गए हैं। अंकित राजपूत को गोरखपुर लायंस ने पांच लाख और अलमास को 5 लाख 60 हजार की बोली लगाकर काशी रुद्रांश की टीम ने अपने नाम किया।

मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले किसान नरेंद्र कुमार सिंह व मंजू लता सिंह के बेटे आदर्श कानपुर के बर्रा-8 में रहकर क्रिकेट का अभ्यास करते हैं। आदर्श तीन साल की उम्र में कानपुर में आए थे, तब से वह अपने भाई अंकित सिंह के साथ किराये के मकान में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट सीख रहे हैं। अपनी काबिलियत के दम पर ही उन्होंने वर्ष 2023 में खेले गए अंडर-19 विश्वकप की भारतीय टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना स्थान बनाया था। आदर्श ने वनडे के तीन मैच में 240 रन बनाए व चार दिवसीय तीन मैचों में 450 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में छाए हैं अंकित राजपूत
नौबस्ता के रहने वाले अंकित राजपूत पिछले वर्ष कानपुर सुपरस्टार्स की टीम में शामिल थे। 2013 से 2020 तक खेले गए 29 आईपीएल मैचों में उन्होंने 24 विकेट अपने नाम किए हैं। आईपीएल में पंजाब की ओर से खेलते हुए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर पांच विकेट रहा है। आईपीएल में वह कोलकाता नाइटराइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेल चुके हैं।

अलमास को काशी रुद्रास ने 5 लाख 60 हजार में खरीदा
ग्वालटोली निवासी अलमास शौकत यूपी टी-20 लीग के पहले सत्र में नोएडा सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे थे। अलमास ने प्रथम श्रेणी के 21 मैचों में 1285 रन बनाए हैं, जबकि लिस्ट ए के चार मैचों में 106 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें