फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किशोरी की हत्या की अफवाह से हड़कंप, अंतिम संस्कार के वक्त घाट पहुंची पुलिस; परिजनों ने दिखाई रिपोर्ट

Wed, 08 Oct 2025 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल थानाक्षेत्र में मंगलवार को किशोरी की हत्या किए जाने और अंतिम संस्कार की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची, जहां परिजनों ने बताया कि छात्रा की मौत एलर्जी और पेट की बीमारी के इलाज के दौरान हुई है। 
विज्ञापन
जानकारी देते मृतका के पिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के हृदय खेड़ा गांव से मंगलवार को एक अनजान शख्स द्वारा किशोरी को जहर देकर मारने और उसके शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नरवल पुलिस तुरंत श्मशान घाट पहुंची, जहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

विज्ञापन

किशोरी (14) गांव के ही विद्यालय में नौवीं की छात्रा थी। छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी करीब डेढ़ वर्ष से एलर्जी और पेट की बीमारी से ग्रस्त थी। उसका इलाज सरसौल के बाद शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार को अचानक तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Trending Videos

आत्महत्या करने या जहर देकर मारने की अफवाह उड़ाई
इसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए घाट आए थे। पिता ने बताया कि घाट पर पहुंची पुलिस से ही उन्हें जानकारी मिली कि किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने या जहर देकर मारने की अफवाह उड़ाई है। सच्चाई बताने के बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई थी। नरवल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि  पहले किसी अनजान शख्स ने फोन पर जहर देकर मारने की बात बताई थी।
विज्ञापन

इलाज से संबंधित मेडिकल कागजात भी दिखाए
उस शख्स से दोबारा बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद है। गांव के कुछ लोगों ने फांसी लगाकर जान देने की अफवाह भी उड़ाई थी, लेकिन वह भी सही नहीं निकली। पुलिस घाट पर गई थी, लेकिन तब तक अंतिम संस्कार हो चुका था। परिजनों द्वारा लड़की के इलाज से संबंधित मेडिकल कागजात भी दिखाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि वे प्रकरण की जांच कर रहे हैं और जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें