फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कल्याणपुर में साझेदारी के नाम पर 52 लाख रुपये हड़पे, पढ़ें पूरी खबर

Fri, 23 Aug 2024 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कल्याणपुर में शातिर मेडिकल स्टोर संचालक ने आईआईटी से सेवानिवृत बुजुर्ग को हॉस्पिटल में साझेदार बनाने का का झांसा देकर 52 लाख रुपये हड़प लिए। साझेदारी डीड न बनवाने पर जब बुजुर्ग ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के नानकारी निवासी हौसला प्रसाद त्रिपाठी कानपुर आईआईटी से सेवानिवृत्त है। हौसला प्रसाद ने बताया कि आईआईटी गेट पर मेडिकल स्टोर संचालक मनीष कुमार कनौजिया से उनकी पुरानी जान पहचान थी। मुनीश ने इंदिरानगर रोड पर उनके साथ साझेदारी में हॉस्पिटल खोलने की इच्छा जाहिर की। बातों में उलझाकर आरोपी ने उनसे कई बार में 52 लाख रुपये हड़प लिया। जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें