फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ‘2.39 करोड़ खर्च…हिसाब का पता नहीं’, चार सचिवों पर FIR के आदेश, डीपीआरओ बोले- होगी विभागीय कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2026 11:25 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जिले की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 के दौरान 2.39 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी उसका ऑडिट लेखाजोखा उपलब्ध न कराने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने चार ब्लॉकों के तत्कालीन सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 में चार ब्लाॅक के सचिवों ने 2.39 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन ऑडिट में इसका लेखाजोखा उपलब्ध नहीं करा पाए। जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) मनोज कुमार ने चारों सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश सहायक विकास अधिकारी पंचायत को दिए हैं। जिले की सभी 590 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2020-21 के दौरान कराए गए विकास कार्यों के अभिलेखों की जांच ऑडिट टीम ने की थी।

विज्ञापन

इसमें सरसौल, घाटमपुर, बिधनू और ककवन ब्लॉक में तैनात रहे चार सचिवों के अभिलेखों में सबसे ज्यादा कमियां सामने आईं। ऑडिट टीम ने इन सचिवों से संबंधित खर्चों के बिल, वाउचर और अन्य जरूरी अभिलेख मांगे थे।  इसके लिए उनको पर्याप्त समय भी दिया था, लेकिन अब तक उनका पूरा ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया। इसमें सरसौल ब्लॉक में तैनात रहे राहुल देव मिश्रा के छह प्रस्तरों में करीब 90.12 लाख रुपये का हिसाब नहीं मिला।

Trending Videos

एफआईआर की कार्रवाई के आदेश
बिधनू ब्लॉक में तैनात रहे पुनीत मिश्रा के 12 प्रस्तरों से जुड़े करीब 75 लाख रुपये, ककवन ब्लॉक में तैनात रहे जितेंद्र सिंह के तीन प्रस्तरों में 32 लाख और घाटमपुर ब्लॉक में तैनात रहे आदर्श कुमार के दो प्रस्तरों में करीब 42 लाख रुपये का लेखा-जोखा ऑडिट विभाग को नहीं दे पाए। अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए सीडीओ स्तर से कई बार सचिवों के साथ बैठकें की गईं और निर्देश दिए गए। इसके बावजूद संबंधित सचिव ऑडिट विभाग को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। अब एफआईआर की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले के चार सचिवों के सबसे ज्यादा प्रस्तर लंबित हैं, जिस कारण सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए गए हैं। अगर अभिलेख नहीं उपलब्ध कराते हैं, तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।  -मनोज कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें