नवाबगंज के परमियापुरवा निवासी मनोज कुमार रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वर्ष 2024 में कल्याणपुर के इंदिरानगर निवासी राजीव उर्फ राजू गुप्ता, उसकी पत्नी मिथलेश गुप्ता और कंचन गुप्ता से बैरी अकबरपुर कछार में प्लॉट का 2.25 लाख रुपये में रजिस्टर्ड इकरारनामा हुआ था। सात मई 2025 को बैनामा कराने के लिए कोर्ट पहुंचे तो इस दौरान मनोज के अधिवक्ता ने रजिस्ट्री कार्यालय में जांच कराई तो पता चला कि राजीव दो अप्रैल 2024 को ही उक्त प्लॉट अनुराग तिवारी को बेच चुका था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने धमकाया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।