फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आयुष्मान के नाम पर फर्जीवाड़ा... दो ऑपरेटर हटाए गए, पढ़ें पूरी खबर

Thu, 26 Nov 2026 11:50 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रोगियों के पर्चे पर आयुष्मान की फर्जी मुहर लगा निशुल्क जांच के नाम पर वसूली करते थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलट अस्पताल में आयुष्मान योजना के नाम पर कथित फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि एक पूर्व छात्र को पुलिस के हवाले करने के साथ ही पैथोलॉजी विभाग के दो संविदा ऑपरेटरों को सेवा से हटा दिया है। हटाए गए कर्मचारी अनिकेत और शशांक हैं। जांच कमेटी भी गठित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल के अनुसार, आरोपी रोगियों के पर्चे पर आयुष्मान की फर्जी मुहर लगाते थे। वह निशुल्क जांच का दावा कर मरीजों से कम पैसे लेकर आपस में बांट लेते थे। सुरक्षा कर्मियों ने डीएमएलटी पाठ्यक्रम के एक पूर्व छात्र को पकड़ा है। यह छात्र डीएमएलटी पाठ्यक्रम के वर्ष 2023-24 बैच का है। छात्र ने फर्जी मुहरों की बात स्वीकार की। उसने बताया कि अनिकेत और शशांक ने उसे मुहरें बनवाने को कहा था। सीएमएस डॉ. दीपक आनंद ने चौकी में तहरीर दी है। एक रोगी ने भी इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस पर पूर्व छात्र को छोड़ने का आरोप
अस्पताल प्रशासन ने पुलिस पर पकड़े गए छात्र को छोड़ने का आरोप लगाया है। प्रशासन का कहना है कि चौकी में तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस इससे इन्कार कर रही है। स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने ऐसे किसी मामले से अनभिज्ञता जताई है। वहीं, हैलट चौकी इंचार्ज रिंकू कुमार ने भी तहरीर न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें