फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में 18 को लगेगा रोजगार महाकुंभ, 2039 पदों पर होगी भर्ती, 30 हजार तक मिलेगा वेतन, जानें योग्यता

Tue, 17 Nov 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर स्थित फत्तेहपुर नौरंगा के आईटीआई परिसर में 18 नवंबर को एक विशाल रोजगार महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में कई नामी कंपनियां 2039 रिक्त पदों पर युवाओं का चयन करेंगी, जिन्हें योग्यता के आधार पर 10 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
घाटमपुर में 18 को लगेगा रोजगार महाकुंभ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 18 नवंबर को घाटमपुर के फत्तेहपुर, नौरंगा स्थित आईटीआई परिसर में सुबह 10 बजे से रोजगार महाकुंभ का आयोजन होगा। इसमें कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होकर करीब 2039 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता और पद के अनुसार 10 से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय कानपुर और ज्वाला प्रसाद प्राइवेट आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा। मुख्य अतिथि घाटमपुर विधायक सरोज कुरील होंगी। रोजगार महाकुम्भ में टाटा मोटर्स (क्वेस कॉर्प), लोहिया कॉर्प, इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन, अशोक लेलैंड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, स्पार्क मिंडा, श्रीराम फाइनेंस और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ये दस्तावेज लेकर आना होगा
सहायक निदेशक सेवायोजन उज्ज्वल कुमार सिंह ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक युवा रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्र साथ लेकर आने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें