फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बकरीद पर शहर में कल रूट डायवर्जन, सुबह पांच बजे से लागू होगी व्यवस्था, जानें क्या रहेगा रूट प्लान

Wed, 27 May 2026 09:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Traffic Diversion: बकरीद की नमाज के मद्देनजर बड़ी ईदगाह के आसपास सुबह पांच बजे से विशेष ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू रहेगी। सुरक्षा और सुगमता के लिए कई रास्तों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया है और नमाजियों के वाहनों के लिए निर्धारित स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बकरीद के अवसर 28 मई को बड़ी ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी। लोगों को आवागमन में दिक्कत न हो इस लिए ट्रैफिक विभाग बजरिया, कर्नलगंज, पीरोड पर डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था सुबह पांच बजे से नमाज समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नमाजियों के वाहनों के लिए कई जगह अस्थायी पार्किंग बनाई है। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि ट्रैफिक में बदलाव के लिए टीआई, टीएसआई और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसीपी और अन्य अधिकारी मानीटरिंग करेंगे।

विज्ञापन

यहां रहेगा डायवर्जन
  • परेड और लाल इमली चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन कर्नलगंज चौराहा से बकरमंडी ढाल नहीं जाएंगे। उन्हें शनिदेव मंदिर तिराहा से होते हुए जाना होगा।
  • गोल चौराहा और हैलट की ओर से आने वाले वाहन ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें बेनाझाबर तिराहा से वाया चांदनी नर्सिंगहोम रवाना किया जाएगा।
  • पीरोड की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहा से बजरिया चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें रामबाग चौराहा से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहा से होते हुए जाना होगा।
  • 80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से बाएं मुड़कर ईदगाह चौराहे नहीं जाएंगे। उन्हें ब्रह्मनगर चौराहे से रामबाग तिराहा से दाहिने मुड़कर पीरोड होते भेजा जाएगा।
  • छह बंगलिया चौराहा की ओर से आने वाले वाहन मकरावटगंज ढाल से ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें मकरावटगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहा से बाएं मुड़कर जाना होगा।
  • हलीम कॉलेज चौराहा की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौराहा नहीं जा सकेंगे। उन्हें सीसामऊ चौराहा से बाएं मोड़कर रवाना किया जाएगा।
  • लकडमंडी रोड से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जाएंगे। उन्हें कायस्थाना चौराहा से बाएं या दाहिने मुड़कर जाना होगा।
विज्ञापन

यहां बनाई गई पार्किंग
  • लाल इमली चौराहा की तरफ से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को शनिदेव मंदिर तिराहा रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क करेंगे।
  • गोल चौराहे और स्वरूपनगर की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को वीरेंद्र स्वरूप ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे।
  • पीरोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को रामबाग तिराहा से पहले सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे।
  • 80 फीट रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहा से पहले 80 फीट रोड पर पार्क करेंगे।
  • यतीमखाना चौराहा की ओर आने वाले नमाजी अपने वाहनों को लकड़मंडी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें