सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल
शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर मकानों और छतों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे ऐसे भवनों में रहने और काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मजदूरों के परिजन को सूचना दे दी गई है। फिलहाल डॉक्टर ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।