कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से घर में स्प्रे छिड़क कर करीब 25 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गए। वहीं, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक भी दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर कला निवासी हनी यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पिता अशोक यादव, मां रामा यादव और बड़े भाई लकी यादव हैं। परिजनों के अनुसार देर रात घर के अंदर कुछ खटपट की आवाज सुनाई दी, जिस पर परिवार के लोग जाग गए। जब कमरे में सो रही बुजुर्ग दादी को उठाने पहुंचे तो वह अर्धमूर्छित अवस्था में पड़ी मिलीं। परिजनों ने बताया कि उनका सिर भारी लग रहा था और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं।