फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला सिविल डिफेंस कर्मी से लूट के एक आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 12:02 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र के मंगला विहार में महिला सिविल डिफेंस कर्मी से मंगलसूत्र लूट के मामले में मंगलवार रात सनिगवां के अलखनंदा के पास एक आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने पैर में गोली मारकर एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन निवासी महिला सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव बीती 21 मार्च की शाम को आईआईटी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी। मंगला विहार प्रथम में मामा पीसीओ के पास सड़क पार करते समेत दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार दो लुटेरे मंगलसूत्र लूटकर फरार हो गए थे। मंगलवार रात में सूचना के आधार पर पुलिस ने सनिगवां स्थित अलखनंदा रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार लुटेरों को रोकने का प्रयास किया। तभी आरोपी ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम बाबूपुरवा निवासी एहतिशाम और किदवई नगर निवासी रियान बताया है। एहतिशाम के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र, एक तमंचा, दो खोखे कारतूस समेत एक बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल एहतिशाम को कांशीराम अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। 

एक दिन में की थी दो लूट 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन अनीता श्रीवास्तव से मंगलसूत्र लूटने के अलावा मंगला विहार प्रथम में भी एक महिला का पर्स लूटा था। जिसमें महिला का पर्स में रखा मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें