फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाईवे ढाबा संचालक से लूट का खुलासा, पुलिस ने खंगाले थे 250 सीसीटीवी, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Sat, 17 Oct 2026 02:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल क्षेत्र स्थित तिवारीपुर गांव के पास नौ अक्तूबर को हाईवे किनारे बने देहाती हवेली ढाबा संचालक से लूट को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस एक आरोपी गोलू यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथी अमन यादव और ऋषभ पाल अभी भी फरार हैं।

 

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र के सरसौल में तिवारीपुर गांव के पास हाईवे किनारे संचालित देहाती हवेली ढाबा के संचालक से बीते नौ अक्टूबर को हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने ढाबा संचालक से सोने की चेन और रुद्राक्ष की लड़ी लूटी थी। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस कमिश्नर की ओर से सात टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो साथियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलू यादव पुत्र राजा सिंह निवासी गौरिया, महाराजपुर के रूप में हुई है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है, जिनकी पहचान अमन यादव (सुभौली) और ऋषभ पाल (गौरिया) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी गोलू ने स्वीकार किया कि उन्होंने घटना से पहले कई बार ढाबे की रेकी की थी। घटना के दिन तीनों नीली बाइक से आए थे। गोलू बाइक चला रहा था और बाहर पहरा दे रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन





23 हजार में बेचीं सोने की लड़ियां

लूट के बाद तीनों आरोपी सरसौल बाजार में मोमोज और फिंगर खाने के लिए रुके थे, और वही सीसी कैमरा उनके पकड़े जाने का मुख्य आधार बन गया। आरोपी गोलू ने पुलिस को बताया कि चूंकि उसके पिता राजा सिंह और पीड़ित ढाबा संचालक भानु प्रताप पहले से परिचित थे। इसलिए वह बाइक से नीचे नहीं उतरा था। लूट के बाद उन्होंने सोने की 10 लड़ियां 23 हजार रुपये में बेच दी थीं, जिसमें से 2200 रुपये खर्च हो चुके हैं। अन्य सामान और पैसों के बंटवारे को लेकर उसके साथियों ने बाद में हिसाब करने की बात कही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें