निरीक्षण करते समय ठेकेदार से कहासुनी
लगातार खोदाई जारी रखने और खोदी सड़कों को ठीक न करने की शिकायत पर शुक्रवार को नगर आयुक्त ने जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी को मौके पर जांच करने भेजा। जीएम ने जल निगम के अधिकारियों, ठेकेदार निखिल जोशी और क्षेत्रीय पार्षद पति दिनेश पासवान के बारासिरोही का निरीक्षण किया। इस दौरान दिनेश जगह-जगह खुदी सड़कें, कीचड़, जलभराव दिखाते समय उनकी ठेकेदार से कहासुनी हुई।
धक्का-मुक्की करने का भी आरोप
दिनेश ने धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाया। बताया कि इसी बीच क्षेत्रवासी एकत्रित हो गए जिन्हें देख ठेकेदार उन्हें धक्का देते हुए भाग गए। पार्षद ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर कराने और किसी दूसरे ठेकेदार से काम कराते हुए जल्द से जल्द क्षेत्रवासियों को समस्या से निजात दिलाने की बात कही।
मैंने जलकल विभाग के जीएम को बारासिरोही की स्थिति की जांच करने के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुधीर कुमार, नगर आयुक्त
जल निगम के ठेकेदार ने प्रमुख सड़कें ही नहीं बल्कि सभी गलियां तक खोद दी हैं। पाइपलाइन भी बिछा दी है। जल निगम से खोदी गईं सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने के लिए कहा है। -आनंद त्रिपाठी, महाप्रबंधक, जलकल विभाग