फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भूसा टोली बर्तन बाजार में सड़क धंसी…आवागमन बाधित, मरम्मत के लिए दो जेसीबी बुलाई गईं

Sat, 12 Jul 2025 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: भूसा टोली बर्तन बाजार में लगातार बारिश के कारण सड़क धंस गई है। प्रशासन द्वारा मौके पर दो जेसीबी मशीनें बुलाई गई हैं और धंसी हुई सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
बर्तन बाजार में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में लगातार हो रही बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखने लगा है। भूसा टोली स्थित बर्तन बाजार में सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया है और यह लगातार और धंसती जा रही है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दो जेसीबी मशीनें बुलाई हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। सड़क धंसने से इलाके में हड़कंप मच गया और आवागमन भी बाधित हो गया है। जेसीबी मशीनों के पहुंचने के बाद मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सड़क का निरीक्षण करती टीम - फोटो : amar ujala

कोई बड़ी दुर्घटना न हो
यह घटना शहर की पुरानी और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठाती है।खासकर मानसून के मौसम में स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को ठीक करने की मांग की है, ताकि रोजमर्रा की जिंदगी सामान्य हो सके और कोई बड़ी दुर्घटना न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें