फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गुमटी क्रॉसिंग पर धंसी सड़क, गहरा गड्ढा होने से मचा हड़कंप, वाहनों की लगीं लंबी कतारें, भीषण जाम

Tue, 21 Jul 2026 04:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुमटी क्रॉसिंग के पास अचानक सड़क धंसने से एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने एक तरफ से गेट बंद कर ट्रैफिक रोक दिया है, जिसके कारण मार्ग पर भीषण जाम लग गया है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
गुमटी क्रॉसिंग पर धंसी सड़क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुमटी क्रॉसिंग के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से वहां एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से एक तरफ का रास्ता और गेट बंद कर ट्रैफिक पूरी तरह रोक दिया गया है। वैकल्पिक मार्ग न मिलने और अचानक रूट डायवर्ट होने के कारण मुख्य मार्ग और आसपास की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें