फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Road Accident: हाईवे पर दो डंपरों की जोरदार भिड़ंत, हेल्पर की मौत और चालक गंभीर घायल, हैलट में भर्ती

Tue, 03 Jun 2025 10:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी थाना क्षेत्र में दो डंपरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
kanpur road accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हाईवे पर दो डंपरों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हाईवे पर सुबह साढ़े पांच बजे एक डंपर ने अपने आगे चल रहे डंफर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे एक डंपर के हेल्पर गौरव पुत्र लाला निवासी थाना मूसानगर, कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

क्रेन व हाइड्रा से दोनों डंपरों को हटवाया
वहीं, चालक अंकित पुत्र भूरा सिंह निवासी संतनापुर थाना मूसानगर, जनपद कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस कानपुर नगर और घायल को हैलट हॉस्पिटल भिजवाया है। दोनों डंपरों को क्रेन व हाइड्रा की मदद से रोड से हटवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें