Kanpur News: कैंट थाना क्षेत्र स्थित मुरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। नरोना चौराहे से पंडित होटल की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे कैंटोनमेंट की सड़क पर जा गिरी। हादसे में कार सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
कानपुर में कैंट थानाक्षेत्र के मुरे कंपनी पुल पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में बैठे दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त को कार को हटवा दिया है।
विज्ञापन
कार्यवाहक थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि नरोना चौराहे से पंडित होटल की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर कैंटोनमेंट की सड़क पर नीचे आ गिरी। जिसमें रेलबाजार थानाक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय अमित और 27 वर्षीय अविनाश थे। घटना में अमित को अधिक चोट आई है। परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।