फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचेंडी गैंगरेप कांड: फरार दरोगा अमित मौर्य पर 50 हजार का इनाम घोषित; ACP लाइन हाजिर और चौकी इंचार्ज निलंबित

Sat, 10 Jan 2026 03:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी गैंगरेप के आरोपी फरार दरोगा अमित मौर्य पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज सस्पेंड और एसीपी लाइन हाजिर किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते जेसीपी वीके सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कार में नाबालिग किशोरी के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार मुख्य आरोपी दरोगा अमित मौर्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने आरोपी दरोगा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी दरोगा की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है।

विज्ञापन

जेसीपी वीके सिंह ने बताया कि आरोपी दरोगा अमित मौर्य की सूचना देने या पकड़वाने वाले को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में भीमसेन चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, एसीपी को भी लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा गठित चार विशेष टीमें और क्राइम ब्रांच लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें