फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फील्ड गन फैक्टरी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का धरना, प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश…बड़े आंदोलन की चेतावनी

Tue, 07 Oct 2025 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ न मिलने से नाराज फील्ड गन फैक्टरी के कर्मचारियों ने मंगलवार को मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रबंधन हठधर्मिता दिखा रहा है, और चेतावनी दी है कि यदि इस महीने के अंत तक बढ़ी हुई पेंशन का भुगतान नहीं किया गया, तो नवंबर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में फील्ड गन फैक्टरी कानपुर के प्रबंधन के संवेदनहीन और हठधर्मिता पूर्ण रवैये के विरोध में मंगलवार को निर्माणी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण समिति कानपुर के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया, जिसे फैक्टरी की सभी यूनियनों और एसोसिएशनों ने पूर्ण समर्थन दिया।

विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार सचान ने बताया कि विवाद नोशनल इंक्रीमेंट के लाभ को लेकर है। 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ देने का आदेश कैट इलाहाबाद ने जनवरी 2022 में दिया था, जिसे उच्च न्यायालय ने जनवरी 2023 में निर्माणी की अपील को खारिज करते हुए बरकरार रखा था।

कर्मचारियों को नहीं दिया है लाभ
रक्षा मंत्रालय और आयुध निदेशालय ने भी नवंबर/दिसंबर 2023 में न्यायालय के आदेश को लागू कर पेंशनरी लाभ देने का निर्देश जारी कर दिया था। सचान ने आरोप लगाया कि अन्य सभी निर्माणियों में यह लाभ दिया जा चुका है, लेकिन फील्ड गन फैक्टरी प्रबंधन ने आज तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया है, जिसके कारण उन्हें प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन

बड़े आंदोलन की चेतावनी
समिति के उपाध्यक्ष छबिलाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए प्रबंधन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि निर्माणी प्रशासन इस माह के अंत तक कर्मचारियों को नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ प्रदान कर बढ़ी हुई पेंशन का भुगतान नहीं करता है, तो समिति नवंबर माह में एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माणी प्रशासन की होगी।

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें