फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी से 13.77 लाख की साइबर ठगी, पीएनबी कर्मचारी बन ठग ने व्हाट्सएप पर किया संपर्क

Sat, 12 Sep 2026 11:31 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
तिलकनगर निवासी रिटायर्ड वायुसेना ग्रुप कैप्टन 89 वर्षीय कमलाकान्त द्विवेदी से साइबर ठग ने पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बनकर 13.77 लाख रुपये ठग लिए। उन्हें पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया गया। मोबाइल पर एप डाउनलोड करा उनके बैंक खाते से छह बार में रकम उड़ा दी। कोहना पुलिस ने कॉलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित कमलाकान्त के अनुसार तीन सितंबर को मोबाइल पर अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज और कॉल आई। कॉलर ने खुद को पीएनबी का कर्मचारी आमिर मिश्रा बताया। पेंशन कार्ड बनवाने की बात कही और इसके लिए मोबाइल पर एक एप डाउनलोड कराया। ठग के बताए अनुसार बुजुर्ग प्रक्रिया पूरी करते गए। इसके बाद ठग ने उनके मोबाइल से निजी जानकारी हासिल कर पीएनबी खाते से कुल 13,76,999 रुपये निकाल पार कर दिए। कोहना थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साइबर टीम से मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी से ऐसे बचें
- बैंक कर्मचारी बनकर फोन करने वाले किसी व्यक्ति को ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड न दें।
- व्हाट्सएप पर आए अनजान लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें।
- किसी के कहने पर मोबाइल में स्क्रीन शेयर या रिमोट एक्सेस एप इंस्टॉल न करें।
- साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए बैंक और 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें