फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जिन गणेश-लक्ष्मी की सालभर की पूजा, अब उन्हें सम्मान से दें विदाई, कालीघाट में होगा भू- विसर्जन

Tue, 10 Nov 2026 10:52 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

13 नवंबर को शहरभर में मूर्ति एकत्रीकरण के लिए स्टॉल लगेंगे। 15 नवंबर को परमट स्थित कालीघाट में भू- विसर्जन होगा।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन पर्व के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला एवं श्री ओमर वैश्य युवा परिवार की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे मूर्ति विसर्जन पर्व के तहत मंगलवार को भी जागरूकता अभियान चलाया गया। पूजित गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को सम्मानपूर्वक विदाई देने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए परिवार की युवा टीम ने किदवईनगर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


शाश्वत ओमर की अगुवाई में युवाओं ने लोगों को 13 नवंबर को शहरभर में लगाए जाने वाले मूर्ति एकत्रीकरण स्टॉल की जानकारी दी। साथ ही 15 नवंबर को परमट स्थित काली घाट में आयोजित मूर्ति भू-विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। टीम ने अपील करते हुए कहा कि जिन गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों का पूरे वर्ष श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया है उन्हें इधर-उधर रखने या पेड़ों के नीचे छोड़ने के बजाय सम्मानपूर्वक भू-विसर्जन करें। अभियान में सिद्ध गोपाल गुप्ता, नारायण दास गुप्ता, मधुरेंद्र गुप्ता, विराट अग्निहोत्री, संस्कृति गुप्ता, हर्ष गुप्ता, शौर्य, शिखर, आदित्य और अनुनय ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें