फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डोमनपुर में साधन सहकारी समिति शुरू, अब गांव में ही मिलेगी खाद और केसीसी ऋण

Wed, 29 Jul 2026 08:46 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरसौल ब्लॉक के डोमनपुर गांव में बुधवार को नवगठित साधन सहकारी समिति का शुभारंभ किया गया। जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र वर्मा, डायरेक्टर हर्षवर्धन और राणा प्रेम बहादुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि नरेंद्र वर्मा ने कहा कि समिति शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन

 

पहले खाद और कृषि जरूरतों के लिए किसानों को करीब दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। अब उन्हें गांव में ही खाद, बीज और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही समिति के माध्यम से किसानों को केसीसी ऋण की सुविधा और गेहूं-धान की खरीद सरकारी दरों पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। एडीओ सहकारिता रवि वर्मा ने बताया कि डोमनपुर के किसान लंबे समय से खाद की समस्या को लेकर शिकायत कर रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
किसानों की मांग पर ही नई समिति का गठन किया गया है। इससे डोमनपुर के 14 मजरों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसान सुग्रीव सिंह, सुंदर सिंह और शिवपूजन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अब खाद के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और समय पर ऋण भी मिल जाएगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानपति पप्पू सिंह, पंचायत सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें