फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास मामले में मांगी रिपोर्ट, छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर लगाया था आरोप

Fri, 17 Jan 2020 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्ष पर लगे दुष्कर्म का प्रयास के आरोप मामले में स्वरूपनगर पुलिस गुरुवार को फिर से जांच करने कॉलेज पहुंची। पुलिस ने कॉलेज की प्राचार्या समेत अन्य प्रशासनिक अफसरों से जानकारी कर विशाखा कमेटी से शुक्रवार तक जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा ने विभागाध्यक्ष पर अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी थी। एक प्रार्थना पत्र कॉलेज प्रशासन को दिया था। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पांडेय न बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने आरोप को खारिज किया है।

हालांकि असल बात कमेटी की जांच रिपोर्ट में सामने आएगी। इस संबंध में कॉलेज की प्राचार्या से मिलकर जानकारी ली गई। विशाखा कमेटी की जांच रिपोर्ट में आरोप सच साबित हुए तो विभागाध्यक्ष पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अगर कमेटी क्लीन चिट देती है तो पुलिस जांच कर तह तक पहुंचेगी। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें