जूही हमीरपुर रोड पर टूटी पाइपलाइन की जल निगम ने रविवार को मरम्मत शुरू करा दी। मेट्रो के पिलर नंबर - 1 के पास स्थित कंगारू किड्स स्कूल और नायरा पेट्रोल पंप के पास जल निगम की पाइपलाइन टूटी है। पार्षद पति सुनील कनौजिया ने बताया कि इस वजह से जूही गढ़ा, बम्बुरहिया और आसपास के मोहल्लों में लो-प्रेशर से पानी की आपूर्ति हो रही है।