फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत, चलेंगी कई विशेष ट्रेनें, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 15 Sep 2026 07:13 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विशेष ट्रेनों में दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, बिहार और पूर्वांचल के लिए सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। दिल्ली, मुंबई, गुजरात, राजस्थान, बिहार और पूर्वांचल के लिए चलने वाली इन ट्रेनों में कई का ठहराव कानपुर सेंट्रल और तो कुछ का गोविंदपुरी स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन


04096/04095 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र-आनंद विहार त्योहार विशेष एक्सप्रेस एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। आनंद विहार से आने पर कानपुर सेंट्रल पर सुबह 7:15 से 7:20 बजे और पाटलिपुत्र से आने पर दोपहर 1:45 से 1:50 बजे ठहरेगी। 05033/05034 गोमतीनगर-वलसाड विशेष ट्रेन पांच अक्तूबर से 24 नवंबर तक चलेगी। गोमतीनगर से सोमवार और वलसाड से मंगलवार को संचालन होगा। कानपुर सेंट्रल पर पांच मिनट ठहराव रहेगा।

05037/05038 बढ़नी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन आठ अक्तूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। बढ़नी से गुरुवार और बांद्रा से शनिवार को रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल पर बढ़नी से आने वाली ट्रेन तड़के 3:55 और बांद्रा से आने वाली दोपहर तीन बजे पहुंचेगी। 04823/04824 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक विशेष ट्रेन चार अक्तूबर से एक दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन का कानपुर सेंट्रल पर जोधपुर से आने का समय सुबह 11:51 और मऊ से आने का दोपहर 1:50 बजे रहेगा। 04212/04211 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस तथा 04226/04225 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस अक्तूबर-नवंबर में चार-चार फेरे चलेंगी।
विज्ञापन


वहीं 04813/04814 भगत की कोठी-दानापुर विशेष ट्रेन सात अक्तूबर से 26 नवंबर तक साप्ताहिक चलेगी। भगत की कोठी से आने वाली ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन पर सुबह 7:10 बजे और दानापुर से लौटने वाली सुबह 8:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें