पनकी थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी सलोने शुक्ला ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि कानपुर देहात के गवाहनी बांगर निवासी रिश्तेदार मयंक शुक्ला उर्फ गोलू ने लाइसेंस के लिए 40 हजार और राइफल के लिए 80 हजार रुपये मांगे थे। सात अप्रैल से 12 मई 2026 के बीच उन्होंने कई बार में कुल 60 हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। दो माह में लाइसेंस बनवाने का आश्वासन दिया था लेकिन न तो लाइसेंस बनवाया और न ही राइफल दिलाई। रकम वापस मांगने पर नंबर ब्लॉक कर दिया।