फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: उर्सला में दिव्यांगों के लिए बनेगा पुनर्वास केंद्र, एक ही छत के नीचे मिलेंगे कृत्रिम अंग और उपकरण

Fri, 08 May 2026 08:34 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उर्सला अस्पताल में जल्द ही जिला पुनर्वास केंद्र शुरू होगा, जहां दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे। शासन की मंजूरी के बाद पुराने बर्न वार्ड को अत्याधुनिक उपकरणों और डेंटल लैब के साथ तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
उर्सला अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर और आसपास के जिलों के दिव्यांगजनों के लिए उर्सला अस्पताल में जल्द ही पुनर्वास केंद्र (डिस्ट्रिक्ट डिसेबिलिटी रिहैबिलिटेशन सेंटर) स्थापित होगा। इस परियोजना को शासन की टीम ने निरीक्षण के बाद अपनी मंजूरी दे दी है। इसका निर्माण उर्सला के पुराने बर्न वार्ड में किया जाएगा। शासन की टीम ने इस जगह को केंद्र के लिए उपयुक्त पाया है।

विज्ञापन

इस वार्ड का जल्द ही नवीनीकरण किया जाएगा। इसे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। वार्ड को अब दो हिस्सों में विभाजित किया जा रहा है। इसमें एक डेंटल लैब भी बननी है। यह केंद्र कानपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांगों के लिए एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं देगा।

विज्ञापन

कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण होंगे तैयार
उर्सला के नोडल अधिकारी डॉ. सपन गुप्ता ने बताया कि अब तक दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों और सहायक उपकरणों के लिए लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। उन्हें अक्सर दूसरे शहरों का रुख भी करना पड़ता था। इस केंद्र में स्थानीय स्तर पर कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण तैयार होंगे। सुनने में अक्षम लोगों को आधुनिक कान की मशीनें मिलेंगी। इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें