फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडी कानपुर की रात, पारा 6.4 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पिछले दिनों से लगातार महानगर में रात का तापमान प्रदेश में सबसे कम रिकाॅर्ड किया गया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री और शुक्रवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। माैसम विभाग के अनुसार दिन में धूप बनी रहेगी लेकिन नमी बढ़ने की वजह से तड़के से लेकर सुबह सात बजे के बीच घना कोहरा बढ़ सकता है। नदियों किनारे के तराई वाले क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा रहेगा। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना नहीं है। 15 दिसंबर के बाद बादल आ सकते हैं। उसके बाद बारिश का माैसम बन सकता है। इस बीच शुक्रवार को दिन का पारा 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। महानगर के बाद दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8, अयोध्या में सात, इटावा में 7.2 और बरेली में 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें