फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जोन समीक्षा बैठक का मामला, नहीं बुलाने पर बागी पार्षदों का फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त से मांगा जवाब

Sun, 26 Jul 2026 04:37 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम में हो रही जोनवार समीक्षा बैठकों में जोन चार के बागी पार्षदों को शामिल न किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर नगर आयुक्त को पत्र सौंपा और सीसामऊ नाले की मरम्मत में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाने से रोकने के लिए सोची-समझी साजिश के तहत बैठक से दूर रखने का गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर शहर की समस्याओं को लेकर हो रही जोनवार समीक्षा बैठकों में जोन चार के बागी पार्षदों को शामिल नहीं किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। शनिवार को चारों पार्षद नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त को पत्र देकर मामले में जवाब मांगा। पार्षदों का आरोप है कि सीसामऊ नाले की मरम्मत में भ्रष्टाचार और डॉट नाला धंसने जैसी समस्याओं का मुद्दा उठने से रोकने के लिए उन्हें बैठक से दूर रखा गया।

विज्ञापन

उनका कहना है कि बैठक की सूचना जोन के अन्य पार्षदों को दी गई लेकिन उन्हें न तो बुलाया गया और न ही फोन से जानकारी दी गई। जोन चार के बागी पार्षद पवन गुप्ता, लक्ष्मी कोरी, आलोक और अंकित मौर्या ने आरोप लगाया कि यह सब षड्यंत्र के तहत किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
उन्होंने कहा कि यदि वे बैठक में शामिल होते तो विकास कार्यों के नाम पर हुई अनियमितताओं के मुद्दे सामने आते। पार्षदों ने कहा कि जनहित के मुद्दे उठाने के कारण उन्हें सदन की बैठकों से निष्कासित किया गया है, लेकिन विकास कार्यों और जनता की समस्याओं से जुड़ी बैठकों से वंचित करना उचित नहीं है। उन्होंने नगर आयुक्त से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें