फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बागी पार्षदों ने बजट वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप, नगर आयुक्त को ज्ञापन

Mon, 10 Aug 2026 08:29 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बागी पार्षदों ने 14वें और 15वें वित्त आयोग समेत पार्षद कोटे के बजट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाया है। सोमवार को पार्षदों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर बजट वितरण की पूरी सूची सार्वजनिक करने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि उनके क्षेत्रों को विकास कार्यों के लिए निर्धारित धनराशि नहीं मिलने से काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कानपुर नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम में विकास कार्यों के बजट को लेकर घमासान छिड़ गया है। सोमवार को बागी पार्षदों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और 14वें व 15वें वित्त आयोग तथा पार्षद कोटे के बजट वितरण में भारी भेदभाव का आरोप लगाया। पार्षदों का कहना है कि उनके वार्डों को तय धनराशि नहीं दी जा रही है, जिससे सड़क, नाली और जल निकासी जैसे बुनियादी विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़ गए हैं।

विज्ञापन

सार्वजनिक की जाए बजट की लिस्ट

नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे बागी पार्षद विकास जायसवाल, आलोक पांडेय, लक्ष्मी कोरी और पवन गुप्ता ने कहा कि 14वें और 15वें वित्त आयोग के तहत नगर निगम को करोड़ों रुपये का बजट मिला था, लेकिन इसका वितरण निष्पक्ष रूप से नहीं किया गया।

कई पार्षदों के क्षेत्रों को बजट से वंचित रखा गया है। पार्षदों ने मांग की कि बजट वितरण की पूरी सूची तत्काल सार्वजनिक की जाए। पार्षद पवन गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बजट आवंटन में मनमानी और भेदभाव करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन

बागी पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनके वार्डों के साथ हो रहे पक्षपात को जल्द बंद नहीं किया गया और पारदर्शी तरीके से बजट आवंटन नहीं हुआ, तो वे न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं, इस मामले पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत हुए बजट आवंटन और विकास कार्यों से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही पार्षदों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें