फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: रावतपुर के बीटेक छात्र को म्यांमार से रेस्क्यू कराया, थाईलैंड के साइबर ठगों ने युवक को बेचा था

Sat, 15 Nov 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बीटेक छात्र को म्यामांर से रेस्क्यू कराया गया। थाईलैंड के साइबर ठगों ने म्यामांर के ठगों को बेचा दिया था। म्यांमार में साइबर ठगी के लिए कॉलिंग कराई जा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बीटेक छात्र को म्यांमार के साइबर ठगों ने ठगी की साजिश के लिए बंधक बना लिया था। उससे ठगी की कई घटनाओं में कॉलिंग और लिंक भिजवाए गये थे। भारत सरकार ने वहां से देश के कई युवाओं को रेस्क्यू कराया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच रावतपुर के युवक को लेकर आ गयी है। उससे एनआईए, एटीएस, आईबी समेत अन्य एजेंसियों ने पूछताछ की थी।

विज्ञापन


रावतपुर निवासी युवक इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी की तकाश कर रहा था। एक दिन उसको सोशल मीडिया में थाईलैंड में नौकरी का विज्ञापन दिखा। उसने संपर्क किया, जिसके बाद भारत मे बैठे ठगों के एजेंटों ने युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र देकर थाइलैंड भेज दिया। यहां पहुंचने पर उसके दस्तावेज छीन लिए गए। युवक को चोरी छिपे म्यांमारभेज दिया गया। वह वहां करीब चार महीने रहा। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि रावतपुर के युवक को रेस्क्यू कराकर लाया गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच उससे जनकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें