फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध, धूल और धुएं से बढ़ रहा प्रदूषण, देश में तीसरे स्थान पर कानपुर

Mon, 18 Jan 2021 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
रविवार को देश भर में प्रदूषण के मामले में कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। पहले स्थान पर ग्रेटर नोएडा 384 और दूसरे पर नोएडा 383 एक्यूआई पर रहा। गाजियाबाद और शहर में प्रदूषण की मात्रा 368 एक्यूआई रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


प्रदूषण व मौसम विभाग के अनुसार धुंध, धूल और धुएं की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पहली जनवरी से लेकर अभी तक प्रदूषण की मात्रा 300 एक्यूआई से अधिक रिकॉर्ड की गई है।

पिछले दिनों प्रदूषण कम करने को लेकर नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से काफी कोशिश की गई लेकिन कुछ खास असर नहीं हुआ। कानपुर के कई क्षेत्रों में प्रदूषण मापक यंत्र लगाए जाने थे जो अभी प्रस्ताव तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें