फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 'वेतन बढ़ाओ, सुविधाएं दो', मसाला फैक्टरी की महिला मजदूरों का प्रदर्शन, GT रोड हाईवे पर लगाया जाम

Tue, 19 May 2026 03:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के मंधना में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर मसाला फैक्टरी की सैकड़ों महिला श्रमिकों ने जीटी रोड हाईवे जाम कर तीन घंटे प्रदर्शन किया। इसे एसडीएम सदर और डीसीपी पश्चिम ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
मसाला फैक्टरी के कर्मचारियों का वेतन वृद्धि को लेकर प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंधना-जीटी रोड हाइवे किनारे स्थित एक मसाला फैक्टरी में मंगलवार सुबह काम करने वाली सैकड़ो महिलाएं फैक्टरी गेट पर हंगामा काटने लगी। महिलाओं ने वेतन व्रद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग की है। इस दौरान हंगामा काटते हुए महिलाएं हाईवे की लेन पर आ गईं। इससे करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन


विज्ञापन



चौबेपुर और नारामऊ कि तरफ से आ रहे ट्रैफिक को मंधना फ्लाईओवर से गुजारा गया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चला। महिलाओं ने फैक्टरी प्रबंधन को अपना मांग पत्र सौंपा। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर अनुभव सिंह, डीसीपी पश्चिम कासिम आब्दी, एसीपी आशुतोष कुमार दलबल के साथ पहुंचे और महिलाओं को समझाबुझाकर सड़क से हटवा यातायात बहाल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें