फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बारिश और पिच के उछाल ने बदला प्लेऑफ का मैदान, इकाना में होंगे यूपी टी-20 के मुकाबले

Mon, 31 Aug 2026 07:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ग्रीनपार्क में लीग चरण के आखिरी दो मैच मंगलवार को होंगे। पिच के असमान उछाल ने चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार बारिश के चलते यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के प्लेऑफ मुकाबलों का आयोजन स्थल बदल दिया गया है। अब प्लेऑफ के मुकाबले ग्रीन पार्क के बजाय लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। बारिश से पिच के व्यवहार में आए बदलाव और गेंद के असमान उछाल को देखते हुए खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर यूपी टी-20 गवर्निंग काउंसिल ने यह फैसला लिया है। सोमवार शाम ग्रीनपार्क में हुई प्रेसवार्ता में इसकी आधिकारिक घोषणा लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लीग का चौथा सीजन इकाना स्टेडियम से शुरू हुआ था। यहां पहले चरण के 22 मुकाबले खेले गए। इसके बाद 28 अगस्त से दूसरा चरण कानपुर में शुरू हुआ। ग्रीनपार्क में 12 मुकाबले प्रस्तावित थे, लेकिन बारिश के कारण कानपुर चरण प्रभावित रहा। अब तक निर्धारित पांच मैचों में चार ही हो सके, जबकि एक मुकाबला बारिश में धुल गया। बारिश के कारण मैदान को तैयार करने में ग्राउंड स्टाफ को भी लगातार मशक्कत करनी पड़ी।

यूपी टी-20 लीग - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुछ मुकाबलों में पिच से गेंद के अनियमित उछाल ने खिलाड़ियों की परेशानी बढ़ाई। आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए प्लेऑफ मुकाबलों पर संकट की आशंका थी। इसे देखते हुए गवर्निंग काउंसिल ने प्लेऑफ लखनऊ में कराने का निर्णय लिया। एक सितंबर को ग्रीन पार्क में लीग चरण के अंतिम दो मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तीन बजे मेरठ मैवेरिक्स और काशी रुद्रास और शाम सात बजे कानपुर सुपर स्टार और गोरखपुर लायंस भिड़ेंगे। दो सितंबर को छह टीमें और ब्रॉडकास्टिंग टीम लखनऊ रवाना होगी। इकाना में तीन सितंबर को क्वालीफायर और एलिमिनेटर, चार सितंबर को दूसरा क्वालीफायर और छह सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें