फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, गोविंदपुरी होकर चलेंगी दो नई स्पेशल ट्रेनें; बुकिंग शुरू

Thu, 28 May 2026 11:59 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यात्री भार कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने प्रयागराज-गांधीग्राम और सूबेदारगंज-वलसाड के बीच समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेनें 30 मई से गोविंदपुरी के रास्ते चलेंगी और इनकी बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
गोविंदपुरी स्टेशन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गर्मी की छुट्टियों में यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें प्रयागराज-गांधीग्राम और सूबेदारगंज–वलसाड के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों का संचालन 30 मई से शुरू होगा, जो गोविंदपुरी होकर जाएंगी। यात्री गुरुवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं।

विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04111/04112 प्रयागराज- गांधीग्राम में 04111 प्रयागराज से 30 मई से 14 जुलाई तक शनिवार, मंगलवार और 04112 गांधीग्राम से 31 मई से 15 जुलाई तक प्रत्येक रविवार व बुधवार को चलेगी। इसी तरह 04119/04120 सूबेदारगंज–वलसाड में से 04119 सूबेदारगंज से 30 मई से 11 जुलाई तक हर शनिवार तो 04120 वलसाड से 31 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें