फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छठ पूजा के लिए रेलवे का तोहफा, चलेंगी आठ और स्पेशल ट्रेनें, गुरुवार से आरक्षण शुरू, पढ़ें डिटेल

Thu, 23 Oct 2025 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर चलने वाली आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का निर्णय लिया है, जिनमें जोधपुर-कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल भी शामिल है। गुरुवार से आरक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रेलवे ने छठ पर्व पर आठ और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें कई अनारक्षित ट्रेनें भी हैं। यह कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी होकर चलेंगी। यात्री गुरुवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 04837 और 04838 जोधपुर-कोलकाता विशेष साप्ताहिक ट्रेन जोधपुर से 24 अक्तूबर से हर शुक्रवार और कोलकाता से 26 अक्तूबर से हर रविवार चलेगी।

विज्ञापन

ट्रेन जोधपुर से रात 12:10 बजे चलेगी। दूसरे दिन शनिवार दोपहर 2:10 बजे गोविंदपुरी आएगी और रविवार दोपहर 12:25 बजे कोलकाता पहुंचेगी।  इसकी रिवर्स कोलकाता से रविवार दोपहर 3:25 बजे चलेगी। सोमवार दोपहर 1:55 बजे गोविंदपुरी आएगी और मंगलवार सुबह चार बजे जोधपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन

ऐसे होगा संचालन
ट्रेन नंबर 05035 बढ़नी-पुणे अनारक्षित त्योहार स्पेशल 23 अक्तूबर से हर गुरुवार चलेगी। यह बढ़नी से गुरुवार सुबह 07:45 बजे चलेगी। दोपहर 2:30 बजे सेंट्रल स्टेशन पर पहुंचेगी। अगले दिन शुक्रवार भोर 04:15 बजे पुणे पहुंचेगी। साथ ही 05039 अनारस-उधना अनारिक्षत ट्रेन 22 अक्तूबर से बुधवार को, 05041 छपरा-उधना अनारक्षित 22 अक्तूबर से हर बुधवार को चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें