रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है जबकि परिचालनिक कारणों से कई स्पेशल ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के अनुसार उधना–मधुबनी (09045/09046) और उधना–झंझारपुर (09047/09048) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन 12/13 जुलाई से 26/27 जुलाई तक तीन-तीन अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
वहीं लालकुआ–राजकोट साप्ताहिक स्पेशल (05045/05046) का संचालन 19/20 जुलाई से 27/28 सितंबर 2026 तक 11 अतिरिक्त फेरों तक जारी रहेगा। दूसरी ओर हजरत निजामुद्दीन–दादर (04001/04002), आनंद विहार टर्मिनल–शेखपुरा (04069/04070), छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर (0 1079/01080), पुणे–गोरखपुर/हडपसर (01415/01416), पुणे–गाजीपुर सिटी (01431/01432) तथा पुणे–हजरत निजामुद्दीन (01491/01492) विशेष ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी।