फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर ट्रेन हादसे को लेकर ये क्या कह गए सुरेश प्रभु

Wed, 28 Dec 2016 11:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में सियालदह-अजमेर शरीफ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु की नजर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात में बुधवार भोर पहर एक बार फिर बड़ा रेल हादसा हुआ है। रूरा में सियालदह-अजमेर शरीफ एक्सप्रेस की 14 बोगियां बेपटरी हो गई।हादसे में अभी तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 लोग घायल बताए जा रहे हैं।  
विज्ञापन


इस दूसरे बड़े रेल हादसे के बाद रेलवे की तमाम खामियां सामने आ रही हैं। ज्ञात हो मंगलवार को भी अमर उजाला डॉटकॉम ने इंदौर-पटना एक्सप्रेस से संबधित खबर चलाई थी। सूचना मिली थी कि एक बार फिर वह ट्रेन हादसे की शिकार होते-होते बची। 
    
उधर, हादसे के दो घंटे बाद तक केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु मामले से बेखबर नजर आए, लेकिन जैसे उन्हें इसकी सूचना प्राप्त हुई, वह फौरन ट्विटर पर सक्रिय हो गए। अब वे पूरे मामले को खुद ही देख रहे हैं। समय-समय पर ट्वीट के जरिए कई अहम बातें लोगों तक पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन

  1/Personally monitoring the situation in wake of unfortunate derailment of Sealdah-Ajmer express near Kanpur — Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 28, 2016
 

ट्वीट में प्रभु ने कहा कि वह सियालदह अजमेर एक्सप्रेस रेल दुर्घटना मामले पर निजी तौर पर नजर बनाए हुए हैं।
  2/Have directed senior officials to reach the site immediately — Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 28, 2016


दूसरे ट्विट में प्रभु ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है कि वे तुरंत मौके पर पहुंचें। 

  3/Immediate medical help being provided to the injured. Mobilized resources,directed all concerned to ensure rescue and relief — Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 28, 2016


तीसरे ट्वीट में वे बोले घायलों को मेडिकल हेल्प की व्यवस्था की जा रही है। सभी जरूरी सामान मौके पर भेजा जा रहा है।
  We r making alternate arrangements for Passengers to continue with their onward journey and are thus taken care of Helplines to offer info — Suresh Prabhu (@sureshpprabhu) December 28, 2016


दो घंटे पहले प्रभु ने ट्विट कर कहा जो हादसे में कम घायल हुए हैं उन्हें प्राथमिक उपचार देकर भेजा जा रहा है। इसके लिए अन्य ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें