फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फ्लैट में जुए की फड़ पर छापा, पुलिस की एसओजी टीम ने सात को दबोचे

Wed, 02 Sep 2026 11:30 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एसओजी टीम ने सात लोगों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित एक फ्लैट में प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में चल रहे जुए की फड़ पर छापा मारकर पुलिस की एसओजी टीम ने सात लोगों को दबोच लिया। मौके से 2.60 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि गोशाला स्थित साईं मंदिर पार्क के पास शिव अवध अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 में जीवी ग्रुप के नाम से प्रापर्टी डीलिंग का ऑफिस था। हालांकि, उसमें कई दिनों से जुए की फड़ सजने की सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन


बुधवार को टीम ने किदवईनगर थाने की फोर्स के साथ छापा मारकर बर्रा निवासी विजय गुप्ता, नौबस्ता आवास-विकास निवासी हिमांशू पटेल, राजीव विहार निवासी दीपक उमराव, बर्रा जूही कला निवासी कुनाल गुप्ता, सनी धाम अपार्टमेंट निवासी देवेंद्र पाल, वसुधा विहार निवासी पुष्पराज गुप्ता और दामोदरनगर निवासी गौरव विश्वकर्मा को पकड़ा। तलाशी में 2.60 लाख रुपये बरामद हुए। विजय गुप्ता ने फ्लैट किराये पर ले रखा था और वहां घंटे के हिसाब से पैसे लेकर जुआ खिलाया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें